BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
बच्चा चोर गिरोह का पर्दाफाश, हिरासत में 3 महिलाएं सहित ऑटो चालक धर दबोचा - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Thursday, July 15, 2021

बच्चा चोर गिरोह का पर्दाफाश, हिरासत में 3 महिलाएं सहित ऑटो चालक धर दबोचा



उत्तरी दिल्ली के तिमारपुर इलाके में पुलिस ने बच्चा चोर गैंग (child abduction gang) का पर्दाफाश किया है. इस गैंग में शामिल 4 महिलाओं और एक पुरुष को गिरफ्तार कर लिया गया है. ये लोग तीन साल के बच्चे को बेचने की कोशिश में थे, जिसका अपहरण किया गया था. जांच के दौरान पुलिस को सीसीटीवी कैमरों से काफी मदद मिली. संदिग्ध लोगों, पड़ोसियों से भी पूछताछ की गई थी. इसके साथ-साथ संदिग्ध फोन नंबर्स की जांच, सूत्रों की तैनाती भी की गई थी.
पुलिस को प्लानिंग की लगी थी भनक 13 जुलाई को पुलिस को सूचना मिली थी कि जहांगीरपुरी में एक मां-बेटी मिलकर अपहरण किए गए बच्चा को बेचने की कोशिश कर रहे हैं. इस मामले में बुजुर्ग महिला राज रानी और उसकी बेटी अनुज रानी को गिरफ्तार किया गया. बच्चे को भी बचा लिया गया. पूछताछ में मां-बेटी ने खुलासा किया कि अपहृत बच्चा उन्हें सीमा नाम की लड़की ने दिया था जो कि जहांगीरपुरी में ही रहती है. इसके बाद सीमा को भी गिरफ्तार कर लिया गया. पूछताछ में सीमा ने खुलासा किया कि दिल्ली के मुकुंदपुर के रहने वाले सर्वेश ने उसे बच्चा दिया था. फिर सर्वेश की गिरफ्तारी हुई. उसने खुलासा किया कि शिकायतकर्ता की पड़ोसी सुनीता ने बच्चे का अपहरण कर उसे सौंप दिया था. सर्वेश ने उसे बच्चे के बदले 70,000/- रुपये देने का वादा किया.


No comments:

Post a Comment